फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Chief Sourav Ganguly statement after Virat Kohli steps down as India's Test captain

Virat Kohli Quits Captaincy: कोहली ने छोड़ी टेस्ट की कप्तानी, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कही ये बात

Sun, 16 Jan 2022 04:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Jan 2022 04:13 AM IST
सार

पिछले तीन महीनों में विराट ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी है। टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कोहली को वनडे कप्तानी से हटाया गया था।

विज्ञापन
BCCI Chief Sourav Ganguly statement after Virat Kohli steps down as India's Test captain
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने वनडे, टी-20 के बाद टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है। अब वह तीनों फॉर्मेट में बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे। कोहली ने शनिवार को अचानक से ट्वीट कर अपने फैसले के बारे में बताया। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कोहली को लेकर ट्वीट किया। गांगुली ने लिखा- विराट की लीडरशिप में भारतीय टीम ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया। विराट का फैसला उनका व्यक्तिगत फैसला है और बीसीसीआई इसका सम्मान करता है। वह अभी भी इस टीम के अहम सदस्य हैं और रहेंगे। टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका योगदान अहम रहने वाला है। विराट एक महान खिलाड़ी हैं। बहुत बढ़िया विराट।
विज्ञापन


Image

पिछले तीन महीनों में विराट ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी है। टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कोहली को वनडे कप्तानी से हटाया गया था। इसके बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच जमकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद गांगुली ने कहा था कि बोर्ड ने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने खुद विराट से इस मसले पर बातचीत की थी। वहीं, चयनकर्ताओं ने भी विराट को कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था। 

विराट कोहली

इसके बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें टी-20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा था। उनकी इस मसले पर किसी से बातचीत नहीं हुई थी। विराट ने कहा कि उन्होंने जब इस्तीफा दिया था, तो उनके इस्तीफे को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया गया था। साथ ही वनडे की कप्तानी से हटाने के बारे में भी दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम चुनने से पहले बताया।


इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड और विराट कोहली के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, इस कॉन्फ्रेंस के बाद गांगुली ने कुछ जवाब देने से मना कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब टेस्ट की कप्तानी छोड़कर विराट ने सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed