{"_id":"5db71b0a8ebc3e013c6cd2bf","slug":"bcci-chief-sourav-ganguly-hinted-on-starting-contract-system-for-first-class-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली कर सकते हैं बड़ा बदलाव, प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए भी लागू होगी करार व्यवस्था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली कर सकते हैं बड़ा बदलाव, प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए भी लागू होगी करार व्यवस्था
Tue, 29 Oct 2019 05:44 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को संकेत दिए हैं कि जल्दी ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले हजारों क्रिकेटरों के लिए करार व्यवस्था लागू की जाएगी जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा दी जा सके।
विज्ञापन
गांगुली ने एक समाचार एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में कहा घरेलू क्रिकेटरों की वित्तीय स्थिति उनकी प्राथमिकता है और वह मैच फीस में बढ़ोतरी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रथाम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए करार व्यवस्था लेकर आएंगे। हम नई वित्त (उप) समिति को करार व्यवस्था तैयार करने के लिए कहेंगे। अभी चार-पांच दिन ही हुए हैं और बीच में दिवाली की छुट्टी थी। मैं दो सप्ताह में सब कुछ आंकलन करूंगा और आगे के बारे में फैसला लूंगा, काफी काम चल रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल घरेलू क्रिकेटर को सालाना 25-30 लाख रुपए मिलते हैं। हर प्रथम श्रेणी मैच के लिए 35000 प्रतिदिन मिलते हैं। बीसीसीआई को प्रसारण अधिकारों से मिलने वाले राजस्व को 13 प्रतिशत घरेलू क्रिकेटरों में बांटा जाता है।
विज्ञापन