IND Inning
205/6 (18 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 35(18)*
Axar Patel 3 (4)
IND need 43 runs in 12 remaining balls
{"_id":"5e49479e8ebc3ee5f523fab1","slug":"bcci-chief-executive-officer-rahul-johri-resignation-yet-to-be-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा, लेकिन नहीं मिली बोर्ड की स्वीकृति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा, लेकिन नहीं मिली बोर्ड की स्वीकृति
Sun, 16 Feb 2020 07:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:16 PM IST
सार
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी द्वारा दिए गए इस्तीफे पर अब तक बोर्ड ने नहीं दी है स्वीकृति। अध्यक्ष गांगुली के मुताबिक इस्तीफे की कॉपी का इंतजार।
विज्ञापन
राहुल जौहरी
विस्तार
बीसीसीआई के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के इस्तीफे पर बोर्ड की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है। कुछ समय पहले अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप चूके जौहरी को इस पद से कार्य मुक्त होने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
राहुल जौहरी को साल 2016 में इस पद पर नियुक्त किया गया था, हालांकि जौहरी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के पिछले साल अक्तूबर में पद छोड़ने के बाद खुद भी अपने पद से हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालने के बाद जौहरी कई मोर्चों पर काम कर रहे थे, इसमें उनके द्वारा आईपीएल प्रसारक अधिकार को स्टार इंडिया को 16,348 करोड़ रुपए में बेचने का कदम अहम था।
विज्ञापन
हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्तीफे के बारे में कहा कि उन्हें अभी इसकी कॉपी नहीं मिली है और उसके मिलने के बाद ही वे कुछ करेंगे। वहीं बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने कहा था कि जौहरी का इस्तीफा जल्दी ही स्वीकार किया जाएगा लेकिन उसमें थोड़ा समय लगेगा।