{"_id":"65ae96be06876ec5fa0b8329","slug":"bcci-awards-shubman-gill-will-receive-best-indian-cricketer-award-ravi-shastri-will-receive-life-time-award-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI Awards: शुभमन को मिलेगा 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर का पुरस्कार, शास्त्री भी होंगे सम्मानित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI Awards: शुभमन को मिलेगा 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर का पुरस्कार, शास्त्री भी होंगे सम्मानित
Mon, 22 Jan 2024 09:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:54 PM IST
सार
शुभमन गिल ने साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 माह के दौरान वनडे में पांच शतक लगाए, साथ ही इस प्रारूप में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
विज्ञापन
शुभमन गिल और रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के क्रिकेटर और भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को बीसीसीआई के वार्षिक क्रिकेटर के रूप में चुना गया है। वहीं, पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। 2019 के बाद होने जा रहे बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड मंगलवार को हैदराबाद में वितरित किए जाने हैं। इस दौरान 25 जनवरी से शुरू हो रहे प्रथम टेस्ट मैच से पहले भारत और इंग्लैंड की टीमों के क्रिकेटरों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
शुभमन गिल ने साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 माह के दौरान वनडे में पांच शतक लगाए, साथ ही इस प्रारूप में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। शुभमन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस क्रम पर फेल रहे थे, लेकिन घरेलू मैदान पर वह शानदार वापसी करना चाहेंगे।
2021 तक मुख्य कोच थे रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले हैं। उन्होंने बतौर कमेंटेटर भी खासा नाम कमाया है और वह दो बार भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं। वह 2014 से 2016 के बीच टीम निदेशक रहे। उसके बाद वह 2021 के टी-20 विश्व कप तक टीम के मुख्य कोच रहे। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से उसके देश में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी में भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया।
विज्ञापन
शास्त्री की कोचिंग में खेले टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
भारत 2019 में उनकी कोचिंग में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जरूर पहुंचा, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारत 2019 के वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा। शास्त्री ने 2021 के टी-20 विश्व कप के बाद कहा था कि उन्हें टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता। यह क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, जिस तरह का प्रदर्शन इस टीम ने किया है, ऐसा रोजाना नहीं होता है।