फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Awards 2024 winner full list shubman gill ravi shastri rohit sharma virat kohli in Hyderabad

BCCI Awards: शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा ने जीता बड़ा पुरस्कार, शास्त्री और इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Tue, 23 Jan 2024 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Jan 2024 08:23 PM IST
सार

रवि शास्त्री को भी कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले हैं। उन्होंने बतौर कमेंटेटर भी खासा नाम कमाया है और वह दो बार भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं।

विज्ञापन
BCCI Awards 2024 winner full list shubman gill ravi shastri rohit sharma virat kohli in Hyderabad
शुभमन गिल, दीप्ति शर्मा, रवि शास्त्री और फारूक इंजीनियर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड मंगलवार को हैदराबाद में वितरित किए गए। 2019 के बाद पहली बार बोर्ड ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी पहुंचे। शुभमन गिल को साल 2023 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21 और जसप्रीत बुमराह को 2021-22 के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा को 2023 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। 2020 से 2022 के लिए इस अवॉर्ड को एक कर दिया गया। स्मृति मंधाना 2020-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। वहीं, 2019-20 के लिए दीप्ति शर्मा को पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


फारूक इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
महान खिलाड़ी फारूक इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट और पांच वनडे खेले। 1961 से 1975 के बीच उन्होंने टेस्ट में 2611 रन बनाए। इस दौरान दो शतक और 16 अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
रवि शास्त्री को भी कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले हैं। उन्होंने बतौर कमेंटेटर भी खासा नाम कमाया है और वह दो बार भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं। वह 2014 से 2016 के बीच टीम निदेशक रहे। उसके बाद वह 2021 के टी-20 विश्व कप तक टीम के मुख्य कोच रहे। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से उसके देश में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी में भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया।
 

शास्त्री की कोचिंग में खेले टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
भारत 2019 में उनकी कोचिंग में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जरूर पहुंचा, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारत 2019 के वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा। शास्त्री ने 2021 के टी-20 विश्व कप के बाद कहा था कि उन्हें टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता। यह क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, जिस तरह का प्रदर्शन इस टीम ने किया है, ऐसा रोजाना नहीं होता है।

 

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट 
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

2019-20 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): काश्वी गौतम (चंडीगढ)
2021-22 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): सौम्या तिवारी (मध्य प्रदेश)
2022-23 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): वैष्णवी शर्मा (मध्य प्रदेश)

2019-20 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): साई पुरनडरे (मेघालय)
2020-21 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): इंद्राणी राय (झारखंड)
2021-22 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): कनिका आहूजा (पंजाब)
2022-23 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): नबम यापू (अरुणाचल प्रदेश)
 
2019-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): निर्देश बैसोया (मेघालय)
2022-23 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): अनमोलजीत सिंह (पंजाब)

2019-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): उदय सहारन (पंजाब)
2022-23 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): विहान मल्होत्रा (पंजाब)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी:
2019-20 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
2021-22 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: एआर निषाद (महाराष्ट्र)
2022-23 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: मानव चोठानी (सौराष्ट्र)

2019-20 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: पी कान्पीलेवर (मुंबई)
2021-22 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: मयंक शांडिल्य (हरियाणा)
2022-23 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: दानिश मालेवार (विदर्भ)

2019-20 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: अंकुश त्यागी (मध्य प्रदेश)
2021-22 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
2022-23 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: विशाल बी जयसवाल (गुजरात)

2019-20 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: पार्थ पालावत (सिक्किम)
2021-22 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: वाईवी राठौड़ (विदर्भ)
2022-23 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: क्षितिज पटेल (गुजरात)

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड:
2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र)
2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: शम्स मुलानी (मुंबई)
2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: जलज सक्सेना (केरल)

2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: राहुल दलाल (अरुणाचल प्रदेश)
2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: सरफराज खान (मुंबई)
2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड
2019-20 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: बाबा अपराजित (तमिलनाडु)
2020-21 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)
2021-22 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)
2022-23 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: रियान पराग (असम)

2019-20 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: एमबी मुरसिंघ (त्रिपुरा)
2021-22 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी (मुंबई)
2022-23 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: सारांश जैन (मध्य प्रदेश)

बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड 
2019-20 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई
2021-22 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मध्य प्रदेश
2022-23 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: सौराष्ट्र

घरेलू क्रिकेट बेस्ट अंपायर अवॉर्ड
2019-20: अनंत पद्मनाभन
2020-21: वृंदा राठी
2021-22: जयराम मदन गोपाल
2022-23: रोहण पंडित

2019-20 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): पूनम यादव
2020-21 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): झूलन गोस्वामी
2021-22 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): राजेश्वरी गायकवाड़
2022-23 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): देविका वैद्य

2019-20 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): पूनम राउत
2020-21 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): मिताली राज
2021-22 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): हरमनप्रीत कौर
2022-23 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): जेमिमा रोड्रिग्स

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड (भारत-वेस्टइंडीज 2023 सीरीज)
2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट: रविचंद्रन अश्विन
2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट रन: यशस्वी जयसवाल

2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): प्रिया पूनिया
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): शेफाली वर्मा
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): एस मेघना
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): अमनजोत कौर

2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): मयंक अग्रवाल
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): अक्षर पटेल
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): श्रेयस अय्यर
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): यशस्वी जयसवाल

2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा
2020-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा

पॉली उमरीगर अवॉर्ड
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): मोहम्मद शमी
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): रविचंद्रन अश्विन
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): शुभमन गिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed