फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI: Ashish Shelar becomes minister in Maharashtra government, who will be the next treasurer in BCCI?

BCCI: आशीष शेलार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने, कौन होगा बीसीसीआई में अगला कोषाध्यक्ष?

Mon, 16 Dec 2024 07:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Dec 2024 07:13 AM IST
सार

शीर्ष अदालत ने सितंबर 2022 में बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन करने की अनुमति दी थी जिसने विधायकों के लिए बोर्ड में पदाधिकारी बनने का रास्ता साफ कर दिया था। इसके बाद शेलार उसी साल अक्तूबर में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन
BCCI: Ashish Shelar becomes minister in Maharashtra government, who will be the next treasurer in BCCI?
आशीष शेलार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार के रविवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में कोषाध्यक्ष का पद खाली होना तय है। अक्तूबर 2022 में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष का पद संभालने वाले शेलार ने पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वांद्रे पश्चिम सीट जीतने के बाद नागपुर में कैबिनेट मंत्रियों में से एक के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने 2016 में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करते हुए फैसला सुनाया था कि कोई भी मंत्री और लोक सेवक बीसीसीआई का सदस्य नहीं बन सकता। हालांकि शीर्ष अदालत ने सितंबर 2022 में बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन करने की अनुमति दी थी जिसने विधायकों के लिए बोर्ड में पदाधिकारी बनने का रास्ता साफ कर दिया था। इसके बाद शेलार उसी साल अक्तूबर में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेलार मौजूदा समिति के दूसरे अधिकारी हैं जो अपने पद से हटे हैं। इससे पहले जय शाह बीसीसीआई सचिव के पद से हटकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन बने थे। शाह ने आईसीसी में अपना कार्यकाल एक दिसंबर को शुरू किया था जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने नौ दिसंबर को संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया को बोर्ड का अंतरिम सचिव नियुक्त किया था। सैकिया सितंबर 2025 तक बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में अपनी नई भूमिका में बने रहेंगे। उसके बाद यह पद स्थायी रूप से भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed