बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल मीटिंग: दीवाली में घरेलू क्रिकेटर्स की चांदी, बोर्ड ने मैच फीस बढ़ाने का एलान किया
घरेलू क्रिकेटर्स को पिछले सीजन की भरपाई भी की जाएगी। पिछले साल कोरोना की वजह से रणजी ट्रॉफी को रद्द कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले सीजन की भी भरपाई की जाएगी
इसके अलावा घरेलू क्रिकेटर्स को पिछले सीजन की भरपाई भी की जाएगी। पिछले साल कोरोना की वजह से रणजी ट्रॉफी को रद्द कर दिया गया था। बीसीसीआई सभी क्रिकेटर्स को इसके लिए मैच फीस का 50 फीसदी नुकसान भरपाई देगा। मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी में एक खिलाड़ी को 35 हजार रुपये प्रति दिन और 1.4 लाख रुपए प्रति मैच फीस दी जाती है। इसका मतलब यह है कि बोर्ड नुकसान भरपाई के तौर पर 70 हजार रुपये देगा।
BCCI Secretary Jay Shah announces the hike in match fee for domestic cricketers. pic.twitter.com/Jc3ODanjen
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 20, 2021
Cricketers who participated in 2019-20 Domestic Season will get 50 percent additional match fee as compensation for season 2020-21 lost due to #COVID19 situation: BCCI Secretary Jay Shah
(File photo) pic.twitter.com/zGKogvSeS9 — ANI (@ANI) September 20, 2021
मौजूदा समय में क्रिकेटर्स की फीस
नए ढांचे के बाद क्या होगी मैच फीस?
नए ढांचे के मुताबिक 40 से ज्यादा मैच खेल चुके खिलाड़ियों की मैच फीस प्रति दिन 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये हो गई है। यानी एक मैच के लिए इन्हें 2.40 लाख रुपये मिलेंगे। यह सैलरी फर्स्ट क्लास क्रिकेट और वनडे मैचों के लिए होगी। 21 से 40 मैच खेल चुके खिलाड़ियों की मैच फीस 35 हजार से बढ़कर 50 हजार रुपये और इससे कम अनुभव वालों को 40 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से फीस मिलेगी। इससे करीब 2000 पुरुष खिलाड़ियों को फायदा होगा।
महिला क्रिकेटर्स की भी मैच फीस बढ़ी
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 20 अक्तूबर से
16 नवंबर से रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज
रणजी ट्रॉफी का आगाज 16 नवंबर से होगा और यह टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी तक खेला जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट अगले साल 23 फरवरी से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इस सीजन में महिला और पुरुष दोनों को मिलाकर कुल 2127 घरेलू मैच खेले जाएंगे।