फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI anti corruption unit take strict action against cricketer Mohammed Shami

मैच फिक्सिंग के आरोप में शमी पर गिर सकती है गाज, जानिए क्या होने वाला है आज

Wed, 14 Mar 2018 12:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
BCCI anti corruption unit take strict action against cricketer Mohammed Shami
mohammed shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बहुत जल्द एक बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। सूत्रों की मानें तो  बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जुड़े विवादित मामले में जांच शुरू कर सकती है। बता दें कि हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई की एडमिनिस्ट्रेटर कमेटी सीओए ने एंटी करप्शन यूनिट को हसीन जहां के आरोपों की जांच करने को कहा है। अपने बयान में हसीन ने कहा था कि शमी ने दुबई में पाकिस्तान की अलिस्बा नाम की लड़की से पैसे लिए थे। हसीन ने इस मामले में किसी मोहम्मद भाई के जुड़े होने की भी बात कही थी। इस दौरान हसीन ने कहा था कि जो इंसान अपनी पत्नी को धोखा दे सकता है, वो भला अपने देश के साथ क्या वफादारी निभाएगा।

विज्ञापन

BCCI anti corruption unit take strict action against cricketer Mohammed Shami
बीसीसीआई

अब सीओए ने एंटी करप्शन यूनिट को 7 दिनों के भीतर इस मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान एंटी करप्शन यूनिट मोहम्मद भाई और अलिस्बा नाम की महिला के बारे में छानबीन करेगी और साथ ही मोहम्मद शमी के मैच फिक्सिंग कनेक्शन को लेकर भी जांच करेगी। हालांकि शमी अब तक उन पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बता रहे हैं।

हसीन जहां के आरोपों के बाद मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता के एक थाने में कई विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। शमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद बीसीसीआई ने उनका नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल नहीं किया, जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान भी उठाना पड़ा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed