फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces squad for World Test Championship final and Test series against England

भारतीय टीम का एलान: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Fri, 07 May 2021 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 07 May 2021 06:46 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया।

विज्ञापन
BCCI announces squad for World Test Championship final and Test series against England
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिटनेस हासिल करने के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज हनुमा विहारी की 20 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हो गई है। ये टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई है। जडेजा, विहारी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेले थे। तीनों को ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे में चोट लगी थी। 

विज्ञापन


राहुल-साहा को फिट होने पर मौका :  चार स्टैंड बाई खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। जबकि लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा का चयन उनकी फिटनेस पर आधारित होगा। हाल ही में लोकेश राहुल की अपेंडिसाइटिस की सर्जरी हुई थी। जबकि ऋद्धिमान साहा की निलंबित हो गई आईपीएल में कोविड-19 की रिपोर्ट संक्रमित आई थी। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी साहा अभी दिल्ली में ही हैं जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। माना जा रहा है कि वह 14 दिन का एकांतवास करेंगे और फिर उसके बाद निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद वह रवाना होने में सफल होंगे।   
विज्ञापन


 हार्दिक और कुलदीप को जगह नहीं : खराब फॉर्म में चल रहे स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को दल में जगह नहीं मिली है। हार्दिक लंबे समय से नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वह सीमित ओवरों में बिना गेंदबाजी के एक बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं लेकिन टेस्ट टीम के लिए उनका गेंदबाजी करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पृथ्वी और भुवी की अनदेखी : आईपीएल में बल्लेबाजी से अच्छे हाथ दिखाने वाले पृथ्वी शॉ चयनकर्ताओं को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की भी अनदेखी हुई है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम के इस महीने के तीसरे सप्ताह में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए रवाना होने की संभावना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जाएगा। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 4 अगस्त से खेली जाएगी। 

इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

20 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिट होने पर), रिधिमान साहा (फिट होने पर)।
स्टैंडबाय: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान , अर्जन नगवासवाला।

62 विकेट ले चुके हैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन

स्टैंडबाई खिलाड़ियों में ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन के अलावा तेज गेंदबाज अवेश खान और प्रसिद्ध कृष्णा हैं जिन्होंने हाल ही में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा गुजरात के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला हैं जिन्होंने 2019-20 में शानदार प्रदर्शन किया। वह इस समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने वाले एकमात्र पारसी क्रिकेटर हैं जो अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं। वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कर सकते हैं। तेइस साल के गेंदबाज ने 2018 से 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 62 विकेट अपने खाते में दर्ज किए हैं।

गुजरात के पूर्व गेंदबाज और कोच हितेश मजूमदार ने बताया कि अर्जन ने अंडर-19, अंडर-23 में अच्छा किया और तीन साल पहले रणजी पदार्पण किया है। वह अक्षर पटेल, पार्थिव पटेल, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और प्रियंक पांचाल जैसे क्रिकेटरों के साथ रहकर अपनी फिटनेस का महत्व भी जान गया है7 

-इस युवा गेंदबाज ने अपने तीसरे ही प्रथम श्रेणी मैच में नवंबर 2018 में मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 78 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उस मैच में गुजरात ने मुंबई को नौ विकेट से हराया था। 
1975 : के बाद वह पहले पारसी क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय टीम में शामिल 
-इससे पहले कई पारसी क्रिकेटरों ने बेहद ख्याति प्राप्त की है जिसमें रूसी सूरती, रूसी मोदी, नारी कॉन्ट्रेक्टर, पॉली उमरीगर, डायना एडुल्जी और बेहरोज एडुल्जी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed