फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces schedule for New Zealand series

भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, क्रिकेट में हुआ पहली बार ऐसा

Tue, 28 Jun 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
BCCI announces schedule for New Zealand series
विराट कोहली

विराट कोहली की अगुवाई में 2 महीने के लंबे वेस्टइंडीज दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत का श्रेय कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम को मिलेगा। यह टेस्ट सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर में होने के बाद दूसरा मैच इंदौर में 30 सितंबर को खेला जाएगा। इंदौर पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। जबकि तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। यह मैच 8 अक्टूबर से शुरू होगा। बीसीसीआई ने आज भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। धर्मशाला (16 अक्टूबर), दिल्ली (19 अक्टूबर), मोहाली (23 अक्टूबर), रांची (26 अक्टूबर) और विशाखापत्नम (29 अक्टूबर) में ये 5 मैच खेले जाएंगे। साथ ही बीसीसीआई ने क्रिकेटरों के जरिए एक अनोखी परंपरा की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर के जरिये पहली बार खिलाड़ियों ने किया कार्यक्रम का एलान

BCCI announces schedule for New Zealand series
टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक अनोखी परंपरा की शुरुआत की है। पहली बार टीम इंडिया के शीर्ष क्रिकेटरों द्वारा घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान किया गया।

टीम इंडिया के घरेलू सत्र का आगाज सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से हो रहा है। ट्विटर की जरिये भारत के शीर्ष खिलाड़ियों ने इसके कार्यक्रम की घोषणा की।
 
टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहलेा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि दूसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा जबकि मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया कि ईडन गार्डंस को तीसरा और अंतिम टेस्ट दिया गया है जो आठ से 12 अक्टूबर तक चलेगा।

रहाणे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "महान खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली के स्थल पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंदौर इस क्षण का इंतजार कर रहा है, जिस पर भारत बनाम न्यूजीलैंड 30 सितंबर को शुरू होगा जो सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होगा।" 

कोहली ने लिखा, "टीम इंडिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत देश के सबसे पुराने में से एक स्थल, कानपुर में करेगा, जो न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट होगा और यह 22 सितंबर से शुरू होगा।" धर्मशाला पांच वनडे सीरीज के पहले मैच की मेजबानी 16 अक्टूबर को करेगा।नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने ट्विटर अकाउंट से दर्शकों को 29 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में अंतिम वनडे के लिए मैच देखने का आग्रह किया।
 


36 साल बाद टीम इंडिया रचेगी एक इतिहास

BCCI announces schedule for New Zealand series
विराट कोहली

टीम इंडिया को 2016-17 के सत्र में एक के बाद 13 टेस्ट मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड के बाद 3 अन्य टीमें भारत का दौरा करेंगी। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश भी टेस्ट सीरीज खेलने यहां आएंगी। इस दौरान भारत को अन्य टीमों के साथ 13 टेस्ट मैच के अलावा 8 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलना होगा।

टीम इंडिया 1979-80 के बाद पहली बार किसी एक सत्र में सबसे ज्यादा 13 टेस्ट मैच खेलने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी करेगी।

किवी टीम ने इससे 4 साल पहले भारत का दौरा किया था और तब 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। उस दौरान मेहनान टीम भारत से टेस्ट सीरीज 0-2 से हार गई लेकिन टी-20 सीरीज 1-0 से जीत गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed