{"_id":"668179373a073e49ef011f75","slug":"bcci-announces-prize-money-125-crore-rupees-for-team-india-after-winning-t20-world-cup-2024-trophy-2024-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 17 साल में 12.5 गुना बढ़ी टीम इंडिया की इनामी राशि, BCCI ने खिताब जीतने के बाद किया बड़ा एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: 17 साल में 12.5 गुना बढ़ी टीम इंडिया की इनामी राशि, BCCI ने खिताब जीतने के बाद किया बड़ा एलान
Sun, 30 Jun 2024 09:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:55 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए 125 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की। इसकी जानकारी शाह ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
विस्तार
भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रन से जीतकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब हासिल कर लिया। आईसीसी टूर्नामेंट में यह भारत का छठा खिताब है, जबकि टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में दूसरी बार फाइनल जीता है। इससे पहले भारत ने 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खिताब अपने नाम किया था। अब भारत की जीत पर बीसीसीआई ने बड़ा एलान किया है। बोर्ड ने भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपए की इनामी राशि की घोषणा की है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ICC
टीम इंडिया पर हुई धनवर्षा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए 125 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की। इसकी जानकारी शाह ने ट्वीट कर दी। बता दें कि, यह राशि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ में बांटी जाएगी।

टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
जय शाह ने की इनाम की घोषणा
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप की विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जय शाह ने एक्स पर लिखा, "मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।

I am pleased to announce prize money of INR 125 Crores for Team India for winning the ICC Men’s T20 World Cup 2024. The team has showcased exceptional talent, determination, and sportsmanship throughout the tournament. Congratulations to all the players, coaches, and support… pic.twitter.com/KINRLSexsD
— Jay Shah (@JayShah) June 30, 2024
भारत की टी20 विश्व कप 2007 में जीत
- फोटो : twitter
टी20 विश्व कप 2007 में भारतीय टीम को कितनी इनामी राशि मिली थी ?
टी20 विश्व कप 2007 में भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच रनों से हराकर खिताब जीता था। भारत की इस जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए इनामी राशि की घोषणा की थी। उस वक्त बोर्ड ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम को तीन मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का फैसला किया था। भारतीय रुपए के हिसाब से उस वक्त टीम इंडिया को लगभग 10 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, तत्कालीन बीसीसीआई सचिव शरद पवार ने युवराज सिंह को अलग एक करोड़ रुपए देने का एलान किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छह ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिली?
आईसीसी के एलान के मुताबिक विश्व विजेता भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले हैं। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेली थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप रहा। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिले। इनमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं।
किस राउंड में कितने रुपये मिले:

| राउंड | प्राइज मनी |
| विजेता (भारत) | 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| उप-विजेता (दक्षिण अफ्रीका) | 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| सेमीफाइनल में हारने पर
(अफगानिस्तान, इंग्लैंड) |
6.54 करोड़ रुपये (787,500 अमेरिकी डॉलर) |
| सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर
(ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, अमेरिका) |
3.17 करोड़ रुपये (382,500 अमेरिकी डॉलर) |
| 9 से 12वें स्थान पर रहने पर | 2.05 करोड़ रुपये (247,500 अमेरिकी डॉलर) |
| 13 से 20वें स्थान पर रहने पर | 1.87 करोड़ रुपये (225,000 अमेरिकी डॉलर) |