फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci announces cash rewards of 20 lakh each to indian selectors

भारतीय चयनकर्ता हुए मालामाल, ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीत का मिला इनाम

Tue, 22 Jan 2019 04:16 PM IST
Anupam Prasun स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Anupam Prasun Updated Tue, 22 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
bcci announces cash rewards of 20 lakh each to indian selectors
एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घोषणा की है कि सीनियर चयन समिति के सदस्यों को 20 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। यह इनाम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की वजह से दिया जा रहा है।

विज्ञापन


विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी। इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में भी 2-1 से हराया। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया, यह फैसला लिया गया है कि चयन समिति में शामिल पांच सदस्यों को बोनस के तौर पर 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि चयन समिति में चेयरमैन एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी, जतिन परांजपे, गगन खोड़ा और सरनदीप सिंह शामिल हैं। प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वन-डे सीरीज के लिए संतुलित टीम चुनने पर चयनकर्ताओं की तारीफ की है। विनोद राय ने कहा, 'टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह प्रदर्शन किया, उस पर हमे गर्व है। हमने क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए पहले नकद इनाम की घोषणा की थी और अब चयनकर्ताओं को इनाम दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने आगे कहा, 'पांच लोगों ने संतुलित भारतीय टीम चुनी और टीम प्रबंधन को अलग संयोजन के साथ काम करने के लिए विकल्प दिए। लड़कों ने निडर होकर ऑस्ट्रेलिया में खेला और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।'
 


 

सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी ने भी चयनकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लोगों की तारीफ करना होगी। विश्व कप में अब केवल चार महीने बचे हैं। भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेली वन-डे सीरीज विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहतर रही।'

इससे पहले बीसीसीआई ने प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए प्रति मैच इनामी राशि देने की घोषणा की थी। भारतीय बोर्ड ने बाहर बैठे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के लिए भी इनामी राशि की घोषणा की थी। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच बुधवार को नेपियर में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed