{"_id":"60785d081f7ff02d0478a3fd","slug":"bcci-announces-annual-player-retainership-contract-for-year-2020-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सालाना अनुबंध: BCCI ने जारी की नई सूची, कई युवा समेत 28 खिलाड़ी शामिल, देखें लिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सालाना अनुबंध: BCCI ने जारी की नई सूची, कई युवा समेत 28 खिलाड़ी शामिल, देखें लिस्ट
Fri, 16 Apr 2021 08:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:57 AM IST
सार
- अक्तूबर 2020 से सितंबर 2021 के लिए सूची जारी
- इस बार 28 खिलाड़ियों से करार
- शार्दुल-हार्दिक को फायदा
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : Instagram@tnatrajan
विस्तार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची जारी कर दी है। यह अनुबंध अक्तूबर 2020 से सितंबर 2021 की अवधि के लिए मान्य रहेगा। इस नए अनुबंध के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ए+ श्रेणी में बरकरार हैं। जबकि अन्य श्रेणियों में कुछ बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन
ALERT🚨: BCCI announces annual player retainership 2020-21 - #TeamIndia (Senior Men) for the period from October 2020 to September 2021.
विज्ञापन
Payment structure:
Grade A+ : INR 7 Cr
Grade A : INR 5 Cr
Grade B : INR 3 Cr
Grade C : INR 1 Crhttps://t.co/WgtmO7pIOv pic.twitter.com/ycnPcXPYJu — BCCI (@BCCI) April 15, 2021
A+ में सिर्फ तीन नाम
सात करोड़ सालाना सैलरी वाली इस श्रेणी में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम है।
विज्ञापन
A श्रेणी में 10 खिलाड़ी
पांच करोड़ की सैलरी वाली इस श्रेणी में इस बार 10 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या हैं।
ग्रेड B में 5 नाम
तीन करोड़ की सैलरी वाली इस सूची में ऋधिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।
ग्रेड C में 10 खिलाड़ी
सालाना एक करोड़ वाली इस सूची में कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर और मोहम्मद सिराज को रखा गया है।