फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced Indian cricket team for upcoming test series against england

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, विराट की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका

Tue, 19 Jan 2021 11:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
BCCI announced Indian cricket team for upcoming test series against england
टीम इंडिया - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ बीसीसीआई अब इंग्लैंड के साथ आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुट गई है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने नए चयनकर्ता चेतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 18 सदस्यीय दल का चुनाव कर लिया है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य दल के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईस्वरन, शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को भी स्टैंडबाई के रूप में शामिल किया गया है। इन्हें किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में टीम में शामिल किया जाएगा। इनके अलावा नेट गेंदबाज के तौर पर अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वॉरियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है। 
 

 

बता दें कि मंगलवार को गाबा में भारत के  के एक घंटे बाद पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा की अध्यक्षता में बीसीसीआई की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कप्तान विराट कोहली और चार अन्य चयनकर्ता भी शामिल हुए।  

गौरतलब है कि अगले महीने इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी जहां दोनों टीमें चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। सीरीज का पहला मैच पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले दो टेस्ट के लिए टीम:
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed