फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci and cos may hike indian players salary

स्मिथ और रूट के बराबर होगी कोहली की सैलरी, BCCI इतनी कर सकती है खिलाड़ियों की तनख्वाह

Tue, 05 Dec 2017 11:58 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 05 Dec 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
bcci and cos may hike indian players salary
टीम इंडिया - फोटो : pti
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के खिलाड़ी भी अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों के बराबर अमीर होंगे। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा टीम के खिलाड़ियों के वेतन बढ़ाने की मांग को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मान ली है। 
विज्ञापन


गुरुवार को कोहली, धोनी और कोच रवि शास्त्री सीओए के चीफ विनोद राय, डायना इडुल्जी और बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब ग्रेड 'ए' कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की सैलरी सालाना 12 करोड़ रुपए की जा सकती है, जबकि ग्रेड 'बी' वालों की 8 और ग्रेड 'सी' में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 4 करोड़ रुपए की जा सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अब तक ग्रेड 'ए' खिलाड़ियों को सालाना 2 करोड़, ग्रेड 'बी' वालों को 1 करोड़ और ग्रेड 'सी' वालों को 50 लाख रुपए सालाना सैलरी मिला करती थी। 

ये भी पढ़ेंः दुनिया का यह बड़ा बल्लेबाज कोहली और स्मिथ को खिलाना चाहता है अपने टीम में


सैलरी बढ़ाए जाने के बाद अब विराट कोहली को भी ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के बराबर सैलरी मिलेगी। स्मिथ और रूट को भी सालाना 12 करोड़ रुपए मिला करते हैं। 

कोहली, धोनी और शास्त्री की सीओए के साथ करीब 4 घंटे तक मीटिंग चली। जिसमें इस बात का मुद्दा उठाया गया था कि ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश खिलाड़ियों की सैलरी हमसे कहीं ज्यादा है और उनके आगे हमें मामूली सी सैलरी मिला करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed