फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI allows Mohammad Azharuddin free to contest for presidential post of HCA polls

अजहरुद्दीन को लेकर BCCI ने दिया बड़ा फैसला, लड़ सकते हैं HCA का चुनाव

Sat, 13 Jan 2018 03:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
BCCI allows Mohammad Azharuddin free to contest for presidential post of HCA polls
मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। गौरतलब हो कि मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसे अजहर को बीसीसीआई ने पहले निलंबित कर दिया था। आरोप से मुक्त होने के लिए अजहर ने कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद उन्हें आरोप से मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब एचसीए एडहॉक समिति के चेयरमैन प्रकाश जैन ने पिछले महीने जनवरी में चुनाव लड़ने के लिए अजहरुद्दीन की योग्यता पर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद बीसीसीआई के कानूनी मामलों की देखरेख करने वाले आदर्श सक्सेना ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी को एक पत्र लिखा था, जिसमें अजहरुद्दीन के चुनाव लड़ने के संबंध को लेकर बात कही गई थी। आदर्श के इस पत्र को देखते हुए बीसीसीआई ने अजहरुद्दीन के चुनाव लड़ने को लेकर स्वीकृति कर दी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- HCA ने एक घंटे तक अजहरुद्दीन को रखा खड़ा, रुआंसे होकर बोले- 10 साल रहा हूं कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मोहम्मद अजहरुद्दीन को उप्पल में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शामिल नहीं होने दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। बैठक से पहले अजहर को करीब दो घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। इससे पहले पिछले साल अजहर ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। हालांकि, वे अध्यक्ष नहीं बन पाए थे। अजहरुद्दीन साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने जा चुके हैं।

बता दें कि 54 साल के अजहर 1990-99 के बीच टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। 90 के दशक में उनको एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में माना जाता था। अपने क्रिकेट करियर में 99 टेस्ट और 334 वन-डे खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed