दिल्ली हाई कोर्ट का फरमान, सट्टेबाज संजीव चावला को तुरंत भेजें तिहाड़ जेल
- संजीव चावला 12 दिन की पुलिस हिरासत में
- चावला पर हैंसी क्रोनिए के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप
- चावला मैच की फिक्सिंग के मामले में मुख्य अभियुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मैच फिक्सिंग मामले के प्रमुख आरोपी और कथित सट्टेबाज संजीव चावला को अगले आदेश तक तुरंत तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दे दिया है। हाई कोर्ट ने चावला की याचिका पर केंद्र को भी नोटिस दिया है।
Delhi High Court sends Sanjeev Chawla to Tihar Jail immediately till further orders. HC issues notice to Centre on Chawla's plea. Sanjeev Chawla, who was allegedly involved in a match-fixing racket that was busted by Delhi Police in 2000 and he was extradited to India yesterday. pic.twitter.com/KGUh1yeK5m
— ANI (@ANI) February 14, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि लंदन से भारत लाए जाने के बाद कथित सट्टेबाज संजीव चावला को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। पुलिस ने अदालत से चावला को 14 दिन के लिए सौंपने का अनुरोध किया था।
बता दें कि चावला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की संलिप्तता वाले एक मैच की फिक्सिंग के मामले में मुख्य अभियुक्त हैं। चावला पर फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिण अफ्रीका टीम के भारत दौरे पर मैच फिक्सिंग के लिए क्रोनिए के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।
'संजीव चावला से सवाल-जवाब करने का दिल्ली पुलिस से करेंगे अनुरोध'
इसके पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के प्रमुख अजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली पुलिस से अनुरोध करेंगे कि वह हमारी टीम कथित सट्टेबाज संजीव चावला से सवाल-जवाब करने दें।
अजीत सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा
हम दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे क्योंकि वह उनकी गिरफ्त में है। हम दिल्ली पुलिस से जानना चाहेंगे कि उसने इसके साथ और क्या-क्या जानकारी साझा की है और अगर संभव हो तो हम उससे भी बात करना चाहेंगे, लेकिन यह पूरी तरह से दिल्ली पुलिस की अनुमति पर निर्भर करता है।'