फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI ACU chief Ajit Singh says Will request Delhi Police for access to Sanjeev Chawla

दिल्ली हाई कोर्ट का फरमान, सट्टेबाज संजीव चावला को तुरंत भेजें तिहाड़ जेल

Fri, 14 Feb 2020 06:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 14 Feb 2020 06:08 PM IST
सार

  • संजीव चावला 12 दिन की पुलिस हिरासत में
  • चावला पर हैंसी क्रोनिए के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप 
  • चावला मैच की फिक्सिंग के मामले में मुख्य अभियुक्त

विज्ञापन
BCCI ACU chief Ajit Singh says Will request Delhi Police for access to Sanjeev Chawla
संजीव चावला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मैच फिक्सिंग मामले के प्रमुख आरोपी और कथित सट्टेबाज संजीव चावला को अगले आदेश तक तुरंत तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दे दिया है। हाई कोर्ट ने चावला की याचिका पर केंद्र को भी नोटिस दिया है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि लंदन से भारत लाए जाने के बाद कथित सट्टेबाज संजीव चावला को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। पुलिस ने अदालत से चावला को 14 दिन के लिए सौंपने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चावला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की संलिप्तता वाले एक मैच की फिक्सिंग के मामले में मुख्य अभियुक्त हैं। चावला पर फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिण अफ्रीका टीम के भारत दौरे पर मैच फिक्सिंग के लिए क्रोनिए के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। 

'संजीव चावला से सवाल-जवाब करने का दिल्ली पुलिस से करेंगे अनुरोध'

इसके पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के प्रमुख अजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली पुलिस से अनुरोध करेंगे कि वह हमारी टीम कथित सट्टेबाज संजीव चावला से सवाल-जवाब करने दें। 

अजीत सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा

हम दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे क्योंकि वह उनकी गिरफ्त में है। हम दिल्ली पुलिस से जानना चाहेंगे कि उसने इसके साथ और क्या-क्या जानकारी साझा की है और अगर संभव हो तो हम उससे भी बात करना चाहेंगे, लेकिन यह पूरी तरह से दिल्ली पुलिस की अनुमति पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed