फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCB says We are not giving NOC to Shakib and Mustafizur Rahman to play remainder of IPL

IPL 2021: बाकी बचे 31 मैचों में नहीं खेलेंगे शाकिब-मुस्तफिजुर, BCB ने NOC देने से किया मना

Mon, 31 May 2021 09:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 09:35 PM IST
सार

  • IPL 2021 के बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे शाकिब और मुस्तफिजुर 
  • बीसीबी ने एनओसी देने से किया साफ इनकार

विज्ञापन
BCB says We are not giving NOC to Shakib and Mustafizur Rahman to play remainder of IPL
शाकिब और मुस्ताफिजुर - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन और मुस्तफिजूर रहमान को आईपीएल के बाकी मैच खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिए जाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरफनमौला शाकिब और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर आईपीएल में क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन


आईपीएल बायो बबल में कोरोना संक्रमण आने के बाद लीग चार मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके बाकी मैच सितंबर में कराए (संभवत: 19 सितंबर से) जाने की संभावना है।नजमुल ने स्थानीय चैनल से कहा, 'हमारी अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं को देखते हुए एनओसी देना संभव नहीं है। उन्हें एनओसी नहीं दी जा सकती। टी-20 विश्व कप आने वाला है और हर मैच अहम है।'
विज्ञापन


बांग्लादेश को उसी दौरान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखलाएं खेलनी है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसके खिलाड़ी आईपीएल में भाग नहीं लेंगे। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अभी उसने खिलाड़ियों से इस बारे में बात नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed