फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत नहीं इस टीम से खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, बांग्लादेश बोर्ड ने मांगे सात खिलाड़ी

Tue, 26 Nov 2019 05:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Nov 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
BCB Requests BCCI To Allow MS Dhoni, Virat Kohli And Others To Play For Asia XI
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। माही के करोड़ों चाहने वाले उन्हें एकबार फिर ब्लू जर्सी में देखना चाहते हैं। सभी के जेहन में एक ही सवाल तैर रहा होगा कि आखिर धोनी कब वापसी करेंगे। हालांकि इस बीच उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है, लेकिन शायद दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी भारतीय टीम नहीं बल्कि किसी और दल के साथ खेलते दिख सकते हैं।

BCB Requests BCCI To Allow MS Dhoni, Virat Kohli And Others To Play For Asia XI
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अगले साल यानी 18 मार्च और 21 मार्च 2020 को वर्ल्ड इलेवन और एशिया इलेवन के बीच मैच खेले जाने हैं। इन्हीं दो मुकाबलों के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने BCCI से महेंद्र सिंह धोनी सहित सात खिलाड़ियों को देने की अनुमति मांगी है। BCB ने धोनी के अलावा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा की उपलब्धता का भी अनुरोध किया है।

BCB Requests BCCI To Allow MS Dhoni, Virat Kohli And Others To Play For Asia XI
धोनी - फोटो : self

हर किसी को पता है कि इस साल इंग्लैंड में विश्व कप के बाद धोनी ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। धोनी के भविष्य पर कोई स्पष्टता फिलहाल नहीं है क्योंकि न तो उन्होंने खुद को फिर से भारत के लिए खेलने के लिए उपलब्ध कराया है और न ही उन्होंने अपने संन्यास के बारे में कुछ भी आधिकारिक ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCB Requests BCCI To Allow MS Dhoni, Virat Kohli And Others To Play For Asia XI
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि हाल ही में कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रन से धूल चटा दी। विराट सेना ने इंदौर टेस्ट में तीन दिन में ही बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से मात दी थी, इसके बाद कोलकाता में भी भारत ने बांग्लादेश को मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed