{"_id":"5ddd0b488ebc3e549a77590e","slug":"icc-test-rankings-indian-cricketers-makes-into-top-rankings-in-batting-and-bowling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, स्टीव स्मिथ के करीब पहुंचे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, स्टीव स्मिथ के करीब पहुंचे विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 26 Nov 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सातवीं जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है।
2 of 6
cheteshwar pujara
बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में शतक लगाकर विराट कोहली ने अपनी रैंकिंग को और मजबूती दी है और वे अब स्टीव स्मिथ के शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ जहां 931 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं, वहीं विराट कोहली 928 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
इन दोनों के अलावा कीवी कप्तान केन विलियमसन तीसरे, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
3 of 6
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉप-10 रैंकिंग में भी भारत के चार खिलाड़ियों ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है। इस लिस्ट में अब मयंक अग्रवाल भी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत दसवें स्थान में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pat cummins
वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर मौजूद हैं। उनके अलावा कागिसो रबाडा, नील वैग्नर, जेसन होल्डर और जसप्रीत बुमराह टॉप-5 में बने हुए हैं। चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वे पांचवें स्थान पर लुढ़क गए हैं। हालांकि गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन को एक स्थान का लाभ हुआ है और वे अब नौंवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले इशांत और उमेश को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। इशांत 17वें और उमेश 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा शमी 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।