फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BBL Melbourne Stars vs Perth Scorchers Pakistani Bowler Haris Rauf COVID Safe Wicket Celebration

Haris Rauf Wicket Celebration: पाकिस्तानी गेंदबाज ने विकेट लेने पर मनाया अनोखा जश्न, हैंड सैनिटाइजेशन की एक्टिंग करते हुए बीच मैदान पहना मास्क

Tue, 11 Jan 2022 06:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 11 Jan 2022 06:12 PM IST
सार

Big Bash League 2021-22: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार भी वह विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के अपने अंदाज के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिग बैश लीग के एक मैच में उन्होंने नए तरीके का जश्न इजात किया।

विज्ञापन
BBL Melbourne Stars vs Perth Scorchers Pakistani Bowler Haris Rauf COVID Safe Wicket Celebration
हारिस रउफ - फोटो : twitter@StarsBBL

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार भी वह विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के अपने अंदाज के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिग बैश लीग के एक मैच में उन्होंने नए तरीके का जश्न इजात किया। ऑस्ट्रेलिया की इस चर्चित टी-20 लीग में सोमवार को उन्होंने मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स के सलामी बल्लेबाज कर्टिस पैटरस का विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने अंपायर द्वारा बल्लेबाज को आउट दिए जाने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 

विज्ञापन


रउफ ने इशारे से हाथ सैनिटाइज करने का संदेश दिया और तुरंत जेब से मास्क निकालकर पहन लिया। क्रिकेट जगत में यह अपनी तरह का पहला जश्न है जिसे लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं और इस पूरे पल का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 


यह पहली बार नहीं है जब यह 28 वर्षीय गेंदबाज अपने जश्न के लिए चर्चा में है। उन्होंने दो साल पहले बिग बैश लीग के दौरान 'गला काटने' का इशारा करते हुए जश्न मनाया था जो काफी विवादों में रहा था। बीबीएल के ट्विटर हैंडल ने भी उनके जश्न का वीडियो शेयर करते हुए इसे क्रूर और असभ्य बताया था। रउफ ने इसके बाद 'आदाब' करते हुए जश्न मनाना शुरू किया।  

पाकिस्तान की तरफ से पिछले साल यूएई में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने मैच में चार ओवर की गेंदबाजी में 38 रन देकर दो सफलता हासिल की। 

हारिस हाल ही में चर्चा में तब आए जब भारत के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की सात नंबर वाली जर्सी तोहफे में दी। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने भी धोनी का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed