फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BBL Melbourne star glenn maxwell tests positive for corona in Rapid Antigen test

BBL: मेलबर्न स्टार के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल कोरोना संक्रमित, रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Wed, 05 Jan 2022 10:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 10:27 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो मेलबर्न स्टार के 13वें खिलाड़ी हैं, जो इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। हालांकि अभी तक उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आई है। 

विज्ञापन
BBL Melbourne star glenn maxwell tests positive for corona in Rapid Antigen test
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बैश टीम मेलबर्न स्टार के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वो अपनी टीम के 13वें खिलाड़ी हैं, जो इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले टीम के 12 अन्य खिलाड़ियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। मैक्सवेल ने पिछले दो मैचों में टीम की कप्तानी की थी। रैपिड एंटीजन टेस्ट में बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वो अभी आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मेलबर्न स्टार ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मैच के बाद रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया और फिलहाल उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने पर्थ स्कॉचर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अपनी टीम की कप्तानी की थी। 
विज्ञापन


आखिरी समय में बदले बीग बैश लीग के तीन मैच
मैक्सवेल के अलावा ब्रिसबेन हीट के कई खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी वजह से आखिरी समय में इस टूर्नामेंट के तीन मैचों में बदलाव किया गया है। मैक्सवेल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेलबर्न स्टार और एडिलेड स्ट्राइकर के बीच होने वाले मैच पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। मेलबर्न स्टार्स के सपोर्ट स्टाफ के आठ सदस्य भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बिग बैश लीग में इससे पहले भी कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में भी कोरोना के मामले बढ़े
भारत में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी सहित कई घरेलू टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं। रणजी ट्रॉफी का आयोजन 13 जनवरी से होना था, लेकिन इससे पहले बंगाल की टीम के छह खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद मुंबई के शिवम दुबे भी कोरोना से संक्रमित हो गए। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी सहित सहित कई टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed