{"_id":"61838b4481b2c964c669d8e4","slug":"bbl-2021-unmukt-chand-got-the-gift-of-success-in-minor-league-cricket-now-joins-the-team-of-big-bash-league-melbourne-renegades","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएल 2021: माइनर लीग क्रिकेट में सफलता का उन्मुक्त को मिला तोहफा, अब बिग बैश लीग की इस टीम में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीबीएल 2021: माइनर लीग क्रिकेट में सफलता का उन्मुक्त को मिला तोहफा, अब बिग बैश लीग की इस टीम में हुए शामिल
Thu, 04 Nov 2021 12:57 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:57 PM IST
सार
अमेरिका की माइनर क्रिकेट लीग में धमाल मचाने वाले उन्मुक्त चंद अब ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे। अगस्त में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्मुक्त अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद
- फोटो : twitter@renegadesBBL
विस्तार
अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने अगस्त में भारतीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इसके बाद वह अमेरिका चले गए और वहां माइनर क्रिकेट लीग में हिस्सा लिया। अमेरिका में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनके बल्ले ने खूब रन उगले। इस लीग में उनके द्वारा किए गए धुआंधार प्रदर्शन का उन्हें सिला भी मिला। अब वह ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले बिग बैश लीग में धमाल मचाते नजर आएंगे। बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन्मुक्त को अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
फ्रेंचाइजी ने खुद दी जानकारी
बीबीएल फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन्मुक्त चंद के टीम में शामिल होने की जानकारी खुद दी। फेंचाइजी ने ट्वीट कर कहा, पूर्व इंडिया ए और भारत के अंडर-19 कप्तान आधिकारिक तौर पर मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ। वहीं उनमुक्त ने रिट्वीट कर लिखा, वापस उस जगह पर जहां 9 साल बाद मेरे लिए यह सब शुरू हुआ, मैं ऑस्ट्रेलिया आता हूं।
विज्ञापन
अमेरिका जाकर बदली तकदीर
भारत में उन्मुक्त के करियर का शानदार आगाज हुआ था। लेकिन वह लंबे समय तक निरंतरता नहीं रख पाए। जिसके चलते उनके क्रिकेट करियर में डाउनफॉल शुरू हो गया। इस दौरान साल 2012 उनके लिए बेहतर रहा। इस वर्ष उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में सफल रहे। इसके बाद उन्हें आईपीएल में मौका मिला लेकिन असफल रहे। इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। भारत में काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपने संन्यास के बारे में बताया और उसके बाद अमेरिका चले गए। वहां जाने के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई।
विज्ञापन
माइनर क्रिकेट लीग में मचाया धमाल
अमरिका शिफ्ट होने के बाद उन्हें माइनर क्रिकेट लीग के एकाध मैच में संघर्ष करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से काफी रन निकले। इस लीग में उन्होंने 14 पारियों में 532 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 53.20 रहा। इसी टूर्नामेंट के एक मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 69 गेंदों पर 132 रन बनाकर सनसनी फैला दी।