BBL 11: बल्लेबाज के कहने पर अंपायर ने बदल दिया फैसला, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे, देखें Video
बिग बैश लीग में रविवार को सीजन का 31वां मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच को पर्थ की टीम ने 50 रन से अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्थ के कप्तान एश्टन टर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टर्नर ने अपनी छोटी पारी में 19 गेंद पर 27 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.11 का रहा। उनकी पारी की बदौलत पर्थ की टीम 20 ओवर में 180 रन तक पहुंच गई। कर्टिस पीटरसन ने 50, कॉलिन मुनरो ने 40 और एश्टन एगर ने 19 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न स्टार्स की टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए जोए क्लार्क ने 52 और टॉम रोजर्स ने 32 रन बनाए।
क्या विवाद हुआ?
14वें ओवर में टर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे। मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज जेवियर क्रोने गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद को टर्नर ठीक से नहीं खेल पाएं और गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। विकेटकीपर जोए क्लार्क और जेवियर क्रोने ने जबरदस्त अपील की। ऐसा लग रहा था कि गेंद टर्नर के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई है। अंपायर ने आउट करार दिया।
आउट करार दिए जाने के तुरंत बाद ही टर्नर ने अंपायर की ओर इशारा किया कि गेंद बल्ले से नहीं हेलमेट से लगकर गई है। तीन सेकंड बाद ही अंपायर ने फैसले को बदल दिया और टर्नर को नॉटआउट करार दिया। जेवियर क्रोने बिग बैश लीग में अपना पहला विकेट लेने से चूक गए।
Xavier Crone had his first BBL wicket on debut - for all of three seconds! 👷♂️💥@KFCAustralia | #BBL11 pic.twitter.com/LDz2frhXOV
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2022
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया:
Bruce Oxenford overturned his own decision without even being referred ( no drs in bbl anyway) 😄
— Karthik Rao (@Cric_Karthikk) January 2, 2022
Gave Turner out caught behind n then immediately realizes thats hit helmet n he gave him out by mistake n overturns his own decision #BBL #BruceOxenford
Comedy of error in Big Bash League #BBL #CricketTwitter pic.twitter.com/6NWkJzArOj
— Sumit Panchal (@SumitCricCrazy) January 2, 2022
I love village cricket! 🤗 We are all humans after all. #bbl https://t.co/FgiGoejWgB
— Eviction Officer (@ContestantFake) January 2, 2022