फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batting coach Vikram Vikram Rathour said- Indian team will miss Rohit sharma and virat Kohli

Team India: बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान, बोले- भारतीय टीम को खलेगी रोहित-कोहली की कमी

Mon, 15 Jul 2024 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 15 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 में भारत को जीत दिलाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, ्दोनों वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Batting coach Vikram Vikram Rathour  said- Indian team will miss Rohit sharma and virat Kohli
रोहित और विराट - फोटो : PTI/ICC/BCCI

विस्तार

निवर्तमान बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भारतीय टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया को आने वाले वक्त में कठिन बदलावों से गुजरना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी खलेगी। हालांकि, राठौर को उम्मीद है कि टीम इन समस्याओं से जूझने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


रोहित-कोहली ने लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
टी20 विश्व कप 2024 में भारत को जीत दिलाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, ्दोनों वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखेंगे। पूर्व चयनकर्ता राठौर ने कहा, "रोहित और विराट जैसी क्षमता वाले लोगों की जगह लेना कभी आसान नहीं होगा।"
विज्ञापन


जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड से प्रभावित हुए राठौर
इस दौरान राठौर ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए गई भारतीय टीम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, "जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज (रविवार को) ने हमें कुछ झलक दी है कि भविष्य में टी20 टीम कैसी होगी। लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमें टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अभी भी कुछ साल और लगेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं चिंतित नहीं हूं'
हालांकि, राठौर ने संकेत दिए कि भारतीय क्रिकेट में बहुत गहराई और युवा खिलाड़ी बहुत प्रतिभावान हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं इसके बारे में बहुत चिंतित नहीं हूं। भारतीय क्रिकेट में बहुत गहराई है। बहुत सारे प्रतिभाशाली और कुशल खिलाड़ी हैं जो सिस्टम के माध्यम से आ रहे हैं। हमें केवल यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि बदलाव नियंत्रित तरीके से हो। इसे धीरे-धीरे करने की आवश्यकता है।"


इन खिलाड़ियों पर राठौर ने जताया भरोसा
राठौर को उम्मीद है कि जब तक रोहित और कोहली सभी प्रारूपों से संन्यास लेंगे, तब तक युवा खिलाड़ी अच्छी तरह से स्थापित हो चुके होंगे और अगले 10 वर्षों के लिए टीम का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि तब तक शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी खुद को स्थापित कर लेंगे और बदलाव को सहजता से पूरा करेंगे। वनडे में भी हमारे पास श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed