फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bat tampering in cricket

‘बैट टेंपरिंग’ से क्रिकेट में भूचाल

Thu, 08 Aug 2013 01:57 AM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Thu, 08 Aug 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
bat tampering in cricket

बॉल टेंपरिंग, फिक्सिंग और स्लेजिंग से शर्मसार हुए क्रिकेट में अब ‘बैट टेंपरिंग’ के नए विवाद ने भूचाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के मैचों में अंपायरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बल्लेबाज हॉट स्पॉट तकनीक से बचने के लिए बल्ले के किनारे सिलिकान टेप चिपका रहे हैं।

यह टेप हॉट स्पॉट के असर को बेहद कम कर देती है और यह पता करना बेहद मुश्किल हो जाता है कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है या नहीं।

तीसरे ओल्ड ट्रेफर्ड टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के आउट होने को लेकर यही स्थिति पैदा हो गई थी।

हॉट स्पॉट में हालांकि इसके सुबूत नहीं मिले थे लेकिन उन्हें आउट दे दिया गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी से इसकी शिकायत की थी। इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को भी आउट दे दिया गया था।
विज्ञापन


हालांकि आईसीसी ने इस बात की जांच करने से इंकार कर दिया है कि बल्लेबाज हॉट स्पॉट का असर कम करने की कोशिश कर रहे हैं या नहीं, लेकिन हॉट स्पॉट तकनीक तैयार करने वाले वारेन ब्रेनन के जल्द ही इस संबंध में कोई बयान जारी करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़के पीटरसन
हॉट स्पॉट मामले में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि कहा जा रहा है कि मैं बल्ले पर सिलिकान टेप लगाता हूं। मैं आउट होता हूं तो मैदान से चला जाता हूं। मुझे इसके लिए किसी को धोखा देने की जरूरत नहीं है।--केविन पीटरसन, इंग्लैंड के बल्लेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed