फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Baroda smash world record for highest T20 total in Syed Mushtaq Ali Trophy Bhanu Pania hit century

SMAT: बड़ौदा ने टी20 में सर्वोच्च स्कोर का बनाया विश्व रिकॉर्ड, सिक्किम के खिलाफ बनाए 349 रन, भानू ने जड़ा शतक

Thu, 05 Dec 2024 11:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे मैच में भानू पानिया के नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 349 रन बनाए जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप का सर्वोच्च टोटल है।

विज्ञापन
Baroda smash world record for highest T20 total in Syed Mushtaq Ali Trophy Bhanu Pania hit century
भानू पानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौदा ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए टी20 प्रारूप का सर्वोच्च स्कोर बनाया। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में भानू पानिया के नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 349 रन बनाए जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप का सर्वोच्च टोटल है। बड़ौदा ने जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिसने इसी साल गाम्बिया के खिलाफ चार विकेट पर 344 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्किम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 86 रन ही बना सकी और उसे 263 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


 

भानू की शानदार पारी
बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और शाश्वत रावत (43) तथा अभिमन्यू सिंह (53) ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद भानू पानिया ने तूफानी बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर पांच चौकों और 15 छक्कों के दम पर नाबाद 134 रन बनाए। भानू की इस दमदार पारी के दम पर बड़ौदा ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन खड़ा करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बड़ौदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। बड़ौदा ने इस मुकाबले के लिए अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देने का फैसला किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पारी में लगाए सर्वाधिक छक्के
बड़ौदा ने इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उसने सिर्फ टी20 में सबसे ज्यादा टोटल खड़ा करने का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि एक पारी में सर्वाधिक छक्के भी लगाए। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ पारी में 37 छक्के लगाए जिसमें से अकेले भानू ने 15 छक्के जड़े। बड़ौदा के लिए कम से कम 10 रन बनाने वाले जितने भी बल्लेबाज थे उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। बड़ौदा के लिए शिवालिक शर्मा ने 17 गेंदों पर 55 रन और विष्णु सोलांकी ने 16 गेंदों पर 50 रन बनाए।
विज्ञापन

रोशन कुमार का महंगा स्पैल 
सिक्किम के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रोशन कुमार ने चार ओवर में 81 रन लुटाए। उन्होंने टी20 मैच में भारत के लिए सबसे महंगा स्पैल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोश ने मोहित शर्मा को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार ओवर में 73 रन लुटाए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed