फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BANvZIM: Taijul claims five wickets as Zimbabwe 304 all out in Second Test

BANvZIM: टेलर के शतक के बावजूद ताइजुल ने बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Tue, 13 Nov 2018 09:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
BANvZIM: Taijul claims five wickets as Zimbabwe 304 all out in Second Test

बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने मंगलवार को लगातार तीसरी पारी में पांच विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश ने ब्रेंडन टेलर के शतक के बावजूद यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन जिंबाब्वे के खिलाफ अपना पलड़ा भारी रखा। 

विज्ञापन


बांग्लादेश ने पहली पारी सात विकेट पर 522 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में जिंबाब्वे की टीम 304 रन ही बना सकी और मेजबान टीम ने 218 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


जिंबाब्वे को सात साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए इस टेस्ट को सिर्फ ड्रा कराने की जरूरत है। जिंबाब्वे ने सिलहट में पहला टेस्ट 151 रन से जीता था जो विदेशी सरजमीं पर लगभग दो दशक में उसकी पहली जीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइजुल ने रेगिस चकाब्वा (10) को आउट करके पांच विकेट हासिल किए जिसके बाद जिंबाब्वे की पारी खत्म हो गई क्योंकि तेंडाई चतारा चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर पाए।

जिंबाब्वे की टीम टेलर (194 गेंद में 110 रन) के शतक और पीटर मूर की करियर की सर्वश्रेष्ठ 83 रन की पारी की बदौलत फालोआन टालने के करीब पहुंची थी। इन दोनों ने उस समय छठे विकेट के लिए 139 रन जोड़े जब टीम 131 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।


कामचलाऊ गेंदबाज आरिफुल हक ने अपने पहले ही ओवर में मूर को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। मूर ने श्रृंखला के लगातार दूसरे और करियर के पांचवें टेस्ट अर्धशतक के दौरान 12 चौके और एक छक्का मारा।

टेलर ने ताइजुल की गेंद पर पांचवां शतक पूरा किया लेकिन ताइजुल ने उनकी पारी का अंत किया। स्क्वायर लेग पर ताइजुल ने उनका शानदार कैच लपका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed