{"_id":"5be9a90ebdec22693f5f6b36","slug":"banvzim-mushfiqur-rahim-become-only-wicket-keeper-to-score-two-double-centuries-in-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्फिकुर टेस्ट इतिहास में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज, बांग्लादेश मजूबत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुश्फिकुर टेस्ट इतिहास में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज, बांग्लादेश मजूबत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्फिकुर रहीम टेस्ट इतिहास में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं और उनकी इस पारी की मदद से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सोमवार को यहां बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
मुश्फिकुर ने नाबाद 219 रन बनाए जिससे बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 522 रन बनाकर समाप्त घोषित की। जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 25 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
ताईजुल इस्लाम को हैमिल्टन मास्कादजा (14) को पहली स्लिप में मेहदी हसन के हाथों कैच कराया। स्टंप उखड़ने के समय ब्रायन चारी दस रन पर खेल रहे थे जबकि डोनाल्ड ट्रिपानो को अभी खाता खोलना है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दो मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
मुश्फिकुर ने चाय के विश्राम के बाद ब्रैंडन मावुता की गेंद पर एक रन लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया और इस तरह से टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने।
यही नहीं मुश्फिकुर ने बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकार्ड भी अपने नाम लिखवाया। उन्होंने शकिब अल हसन (217) का रिकार्ड तोड़ा। मुश्फिकुर ने जैसे ही शकिब के स्कोर को पीछे छोड़ा कप्तान महमुदुल्लाह ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।
मुश्फिकुर ने अपनी पारी के दौरान मेहदी हसन (नाबाद 68) के साथ आठवें विकेट के लिये 144 की अटूट साझेदारी की जो बांग्लादेश की तरफ से नया रिकार्ड है।