{"_id":"6975f1ec7da9cd2a4709331a","slug":"bangladesh-wont-challenge-icc-decision-to-replace-them-at-t20-world-cup-2026-know-2026-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2026: आईसीसी के फैसले को चुनौती देगा बांग्लादेश? बीसीबी ने स्पष्ट किया रुख; जानिए क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2026: आईसीसी के फैसले को चुनौती देगा बांग्लादेश? बीसीबी ने स्पष्ट किया रुख; जानिए क्या कहा
Sun, 25 Jan 2026 04:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 25 Jan 2026 04:05 PM IST
सार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने के आईसीसी के फैसले को स्वीकार कर लिया है और इसे चुनौती नहीं देने का फैसला किया है। सरकार द्वारा भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को भारत भेजना संभव नहीं बताया गया, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
जय शाह-अमिनुल इस्लाम बुलबुल
- फोटो : ANI-BCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की मौजूदगी को लेकर छिड़ा विवाद शनिवार को खत्म हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित किया कि उनकी जगह स्कॉटलैंड को टीम में शामिल किया गया है। अब बीसीबी ने स्पष्ट किया है कि वह आईसीसी के इस फैसले को चुनौती नहीं देगा।
विज्ञापन
आईसीसी के फैसले को चुनौती नहीं देगा बांग्लादेश
बीसीबी की मीडिया समिति के अध्यक्ष अमजद हुसैन ने शनिवार को ढाका में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह जानकारी दी। इससे पहले खबरें आई थीं कि बीसीबी ने इस मामले को आईसीसी की विवाद समाधान समिति के पास ले जाने की तैयारी की थी, लेकिन अमजद हुसैन ने साफ किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। अमजद हुसैन ने कहा, 'हमने आईसीसी बोर्ड के फैसले को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो हमें भारत जाकर खेलना होगा या फिर मैचों को श्रीलंका शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में हमारे लिए भारत जाकर खेलना संभव नहीं है। हम किसी अलग मध्यस्थता या कानूनी प्रक्रिया में नहीं जा रहे हैं।'

सुरक्षा का हवाला देकर किया विश्व कप का बहिष्कार
पिछले सप्ताह हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में बांग्लादेश को बताया गया था कि अगर टीम भारत में टी20 विश्व कप खेलने नहीं आती है, तो उसकी जगह किसी अन्य टीम को शामिल किया जाएगा। इसके बाद बीसीबी ने यह मामला बांग्लादेश सरकार के सामने रखा, जहां सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारत जाने पर चिंता जताई। सरकार के रुख की जानकारी आईसीसी को देने के बाद आईसीसी ने क्वालFफिकेशन तालिका में अगली टीम स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल करने का फैसला किया।

बीसीबी के बोर्ड निदेशक इश्तियाक सादेक ने दिया पद से इस्तीफा
अमजद हुसैन ने कहा, 'आईसीसी बोर्ड मीटिंग के बाद बांग्लादेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हमारी टीम भारत नहीं जा सकती। यह फैसला सरकार की ओर से हमें औपचारिक रूप से बताया गया और हमने वही बात आईसीसी को बता दी। इसके बाद आईसीसी ने हमें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा। हमने विनम्रता से उन्हें सूचित किया कि मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार हमारे लिए खेलना संभव नहीं है।' इस बैठक के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि बीसीबी के बोर्ड निदेशक इश्तियाक सादेक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें: ICC-PCB: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा आईसीसी से पंगा लेना! T20 विश्वकप में नहीं खेलने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?