फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh won by 36 runs against west indies in second t20i

शाकिब के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने विंडीज को हराया, टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर

Thu, 20 Dec 2018 10:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 20 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh won by 36 runs against west indies in second t20i
banvwi

बांग्लादेश ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को दूसरे टी-20 में शानदार जीत दर्ज की। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 36 रन से हराया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। बता दें कि बांग्लादेशी टीम का टी-20 में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर 5 विकेट पर 215 रन श्रीलंका के खिलाफ है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने जीत के लिए वेस्टइंडीज को 212 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 175 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकाबले में शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 20 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में शाकिब ने 26 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकासन पर 211 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने 34 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि शाकिब अल हसन 42* और सौम्य करकार ने 32 रन जोड़े। वेस्टइंडीज की तरफ से शेलडन कोटरेल ने 2 और ओशाने थोमास और फैबियेन एलेन ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 18 रन के स्कोर पर टीम को एविन लेविस के रूप में पहला झटका लगा। 101 रन के स्कोर पर कैरेबियाई टीम 5 विकेट गंवा चुकी थी। वेस्टइंडीज की तरफ से रोवमन पॉवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।


इसके अलावे शाई होप 36 कीमों पॉल 29 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने 2, जबकि अबू हैदर, मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह ने 1-1 विकेट झटके। बता दें कि पहला टी-20 वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed