फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Women vs England Women T2o World cup Group B match scorecard results and updates

Women's T20 WC: गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड ने कम स्कोर वाले मैच में बांग्लादेश को हराया, स्मिथ चमकीं

Sat, 05 Oct 2024 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस मैच में उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज कम लक्ष्य का पीछा करते हुए कारगार साबित नहीं हुए और टीम लगातार दूसरी सफलता हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Bangladesh Women vs England Women T2o World cup Group B match scorecard results and updates
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

लिंसे स्मिथ की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवर में सात ओवर में 97 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए स्मिथ और चारलोटे डीन ने दो-दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस मैच में उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज कम लक्ष्य का पीछा करते हुए कारगार साबित नहीं हुए और टीम लगातार दूसरी सफलता हासिल नहीं कर सकी। बांग्लादेश के लिए सोभना मोस्तारी ने 48 गेंदों पर एक चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। बांग्लादेश के लिए मोस्तारी के अलावा कप्तान निगा सुल्ताना ही दहाई अंक तक पहुंच सकीं, जिन्होंने 15 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने किया प्रभावित
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज माइया बूशेर (23) और डेनिएल वायट (41) ने पहले विकेट के लिए 40 गेंद में 48 रन की आक्रामक साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन राबेया खान ने बूशेर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। 
विज्ञापन

पावरप्ले में छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फाहिमा खातून और राबेया की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम ने रन बनाने के लिए संघर्ष किया। इंग्लैंड ने 19वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। सोफी एक्लेस्टोन (नाबाद आठ) ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और दो रन लेकर इंग्लैंड के स्कोर को 118 रन तक पहुंचाया। विकेटकीपर एमी जोंस 12 रन पर नाबाद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed