फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh win odi series by 2-1 against west indies 

शाई होप के शतक पर बांग्लादेश ने फेरा पानी, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

Fri, 14 Dec 2018 07:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Dec 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
bangladesh win odi series by 2-1 against west indies 
banvwi

तमीम इकबाल (81*) और सौम्य सरकार (80) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने बुधवार को तीसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से जीत ली। बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे व निर्णायक वन-डे में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मोर्तजा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने हुए वेस्टइंडीज ने जीत के लिए बांग्लादेश को 199 रन की लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेश ने 38.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शाई होप की शानदार शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। होप ने 131 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


होप के अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाए। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन राजा ने 29 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा शाकिल अल हसल और मशरफे मोर्तजा ने 2-2 विकेट लिए।  वहीं, मोहम्मद सैफुद्दीन को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।


वेस्टइंडीज के 198 रन के लक्ष्य का फीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और तीसरे वन-डे को जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बांग्लादेश की तरफ से तमीम इकबाल ने 104 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बानए, जबकि सौम्य सरकार ने 81 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed