{"_id":"5c0026c8bdec2241a911336b","slug":"bangladesh-will-send-a-cricket-team-to-pakistan-for-first-time-in-3-years-after-safety-assurances","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच तीन साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेशी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच तीन साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेशी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
safety assurances
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आश्वासन मिलने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बाद बांग्लादेश तीन साल में पहली बार अपनी क्रिकेट टीम को वहां भेजेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान और श्रीलंका अगले महीने एशियाई क्रिकेट परिषद टूर्नामेंट की सह मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें बांग्लादेश कराची में अपने सभी ग्रुप मैच खेलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि साल 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर हमले के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान से दूरी बना ली थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन धीरे धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है जिसमें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान का दौरा किया।
विज्ञापन
बांग्लादेशी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे एमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए जा रही है और यह 2015 के बाद उनका पहला दौरा होगा। इस मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, 'हमने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिलने के बाद दौरे पर सहमति जताई है।'
विज्ञापन