फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Wicketkeeper Mushfiqur Rahim Retires from T20 cricket will play ODI and Test

Mushfiqur Rahim Retirement: बांग्लादेश के रहीम ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा, वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे

Sun, 04 Sep 2022 12:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 12:55 PM IST
सार

रहीम ने बांग्लादेश के लिए 102 टी20 मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 1500 रन निकले। उनका सबसे बड़ा स्कोर 72 रन रहा। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका औसत 19.23 और स्ट्राइक रेट 114.94 का रहा है। 
 

विज्ञापन
Bangladesh Wicketkeeper Mushfiqur Rahim Retires from T20 cricket will play ODI and Test
मुश्फिकुर रहीम

विस्तार

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। एशिया कप में बांग्लादेश की टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान से हारने के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद रहीम ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बताया है कि वनडे और टेस्ट में वह अपने देश के लिए खेलते रहेंगे। 35 साल के रहीम ने बांग्लादेश के लिए 102 टी20 मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 1500 रन निकले। उनका सबसे बड़ा स्कोर 72 रन रहा। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका औसत 19.23 और स्ट्राइक रेट 114.94 का रहा है।
विज्ञापन


रहीम ने सोशल मीडिया पर टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान करते हुए कहा "मैं टी20 क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान करना चाहूंगा और टेस्ट के साथ वनडे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहूंगा। मौका मिलने पर मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा। दो फॉर्मेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की कोशिश रहेगी।" एशिया कप 2022 में बांग्लादेश की टीम कोई मैच नहीं जीत पाई थी। इसके बाद रहीम ने इस फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे रहीम
2007 में पहले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक हर बार मुश्फिकुर रहीम इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में रहीम बांग्लादेश की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह पहला मौका होगा, जब बांग्लादेश की टीम रहीम के बिना टी20 विश्व कप खेलेगी। 

बांग्लादेश को दूसरा झटका
टी20 विश्व कप के लिहाज से यह बांग्लादेश की टीम को दूसरा झटका है। इससे पहले सीनियर खिलाड़ी तमीम इकबाल ने भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रहीम इस साल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उन्होंने अहम कैच छोड़ा था। वहीं, इस टूर्नामेंट के दो मैचों में उन्होंने एक और चार रन का स्कोर बनाया। 

रहीम के जाने से बांग्लादेश की टीम के मध्यक्रम में कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं होगा। ऐसे में टीम के कप्तान शाकिब अल हसन के सामने सही खिलाड़ी को चुनने की चुनौती होगी, जो मध्यक्रम में टीम को संभालने के साथ-साथ तेजी से बल्लेबाजी करने में सक्षम हो और विकेटकीपिंग भी कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed