{"_id":"5a75eeda4f1c1b93268b81b7","slug":"bangladesh-vs-sri-lanka-first-test-fourth-day-scorecard","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvSL: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट, बांग्लादेश पर मंडराए हार के बादल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvSL: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट, बांग्लादेश पर मंडराए हार के बादल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- फोटो : File
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला रहा चटगांव टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में मेजबान टीम ने 3 विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। हालांकि बांग्लादेश अब भी श्रीलंका की पहली पारी की लीड से 119 रन पीछे है।
बांग्लादेश पर छाए हार के बादलों को हटाने की जिम्मेदारी पांचवें दिन मोनिमुल हक (18) के कंधों पर होगी। दिन के अंतिम ओवर में मुशफिकुर रहीम 2 रन पर रंगना हेराथ के शिकार हुए। इससे पहले श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 713 रन पर की।
श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल 504/3 रन के आगे से खेलना शुरु किया। तीसरे दिन मेहमान टीम ने अपने कुल योग में 213 रन जोड़े। चांडीमल ने 87 रन बनाए, उन्हें तैजुल इस्लाम ने बोल्ड किया। इसके बाद निरोशन डिकवेला भी 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिलरुवान परेरा ने 32 और रंगना हेराथ ने 24 रन की अहम पारियां खेली। बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने 4 और मेहदी हसन ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
दूसरी पारी में बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए तमीम इकबाल और इमरुल कायेस ने 52 रन जोड़े। कायेस को 19 रन पर परेरा ने चांडीमल के हाथों कैच कराया। इसके बाद तमीम इकबाल को संदाकन ने 41 रन पर डिकवेला के हाथों कैच करवाया। इसके बाद मोनिमुल हक ने संभलकर खेलना शुरू किया और दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर बने रहे। संदाकन, परेरा और हेराथ ने 1-1 विकेट चटकाया। पारी से हार बचाने के लिए बांग्लादेश को अभी 119 रन और बनाने हैं।