{"_id":"88ec4560-a51a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-to-host-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश करेगा एशिया कप की मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश करेगा एशिया कप की मेजबानी
ढाका/एजेंसी
Updated Sun, 14 Apr 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रपटों के अनुसार बांग्लादेश 2014 में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले भी 2012 में बांग्लादेश एशिया कप की मेजबानी कर चुका है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल बोर्ड (एसीसी) की आठ अप्रैल को कुआलंम्पुर में हुई बैठक में बांग्लादेश को लगातार दूसरी बार एशिया कप की मेजबानी सौंपने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट संभवत: 24 फरवरी से आठ मार्च के बीच खेला जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट की तारीख में बदलाव भी हो सकता है क्योंकि इस दौरान भारत को न्यूजीलैंड से सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से सीरीज में बदलाव करने के लिए बातचीत कर रहा है। यदि न्यूजीलैंड बीसीसीआई का प्रस्ताव मान लेता है तो भारत एशिया कप में हिस्सा ले सकता है।