बांग्लादेश टीम के मैनेजर का ड्रामा, इस्तीफा देकर फिर की वापसी
टीम इंडिया के एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंचते ही बांग्लादेश में एक ड्रामे
बांग्लादेशी अखबार प्रोथम आलो में छपि खबर के मुताबिक, दो दिन पहले टीम के मैनेजर खालिद मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सौंपा। हालांकि इसमें मोहम्मद ने कारण पारिवारिक समस्या होना बताया है।
इस्तीफे देते हुए पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर मोहम्मद ने बोर्ड से यह भी विनती की कि बोर्ड इस पद पर कोई स्थायी व्यवस्था करे। मोहम्मद ने ई-मेल के जरिए बीते रविवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था।
मैनेजर के इस्तीफे के बाद आया नाटकीय मोड़
बांग्लादेश टीम के मैनेजर खालिद मोहम्मद के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही बोर्ड का जवाब आया। जिसमें उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है।
सोमवार को पत्रकारों से सूक्ष्म वार्ता में खालिद मोहम्मद ने कहा कि बोर्ड ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है और कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीरीज तक अपनी सेवाएं दे। जिसे उन्होंने मान लिया है।
बोर्ड की इस बारे में पुष्टि की गई कि मोहम्मद ने आगे अपने पद बने की अनिच्छा जाहिर की है। बोर्ड के चीफ नायमुर रहमान ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से भी इंकार कर दिया है।