फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh-takes-2-0-lead-to-New-Zealand

'मेमने' बांग्लादेश ने कीवी टीम से जीती सीरीज

Fri, 01 Nov 2013 12:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
bangladesh-takes-2-0-lead-to-New-Zealand

क्रिकेट में 'मेमना' कही जाने वाली बांग्लादेश ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाया और ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत ली है।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 40 रनों से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दूसरी बार वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले 2010-11 में भी बांग्ला टीम ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया था।

मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मशरफे मुर्तजा और सोहाग गाजी ने तीन-तीन विकेट झटककर बांग्लादेश को यह जीत दिलाई।

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते 49 ओवर में 247 रन पर सिमट गई थी लेकिन उसने शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को 46.4 ओवर में ही 207 रन पर निपटा दिया।
विज्ञापन


bangladesh cricket team
विज्ञापन
विज्ञापन

















न्यूजीलैंड की तरफ से रोस टेलर ने सर्वाधिक 45 जबकि बांग्लादेश की ओपनर से तमीम इकबाल ने 58 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।

फिर चमके सोहाग गाजी
मेजबान टीम की इस जीत में 22 वर्षीय स्पिनर सोहाग गाजी का हरफनमौला प्रदर्शन का अहम रोल रहा। पहले उन्होंने 24 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर तीन विकेट भी झटके।

यह वही गाजी हैं जिन्होंने इसी दौरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अनोखा 'डबल' बनाया था। वह ऐसे पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक ही मैच में शतक और हैट्रिक जमाने का कारनामा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed