फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh squad for the T20I home series against New Zealand 

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश टी-20 टीम का एलान, अगले महीने से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

Thu, 19 Aug 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh squad for the T20I home series against New Zealand 
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

बांग्लादेश ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए अपनी 19 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। कीवी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराने के बाद बांग्लादेश के हौसले बुलंद है।  

विज्ञापन


बता दें कि इस टीम में लिटन दास, मुशफिकुर जैसे कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। मुशफिकुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले थे। वहीं, लिटन दास जिम्बाव्वे के खिलाफ चोटिल होकर घर वापस लौट गए थे। वहीं, जिम्बाव्वे दौरे के दौरान अमीनुल इस्लाम के पिता का निधन हो गया, जिसके कारण वह स्वदेश लौट गए थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नही खेले थे।
विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत एक सितंबर से होगी। दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां टी-20 क्रमशः तीन, पांच, आठ और 10 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है :
महमूदुल्लाह (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, मुसद्देक हुसैन सैकत, अफिफ हुसैन, नईम शेख, नूरुल हसन सोहन, शमीम हुसैन, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद,   शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम,  महेदी हसन, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, नसुम अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed