फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh speedster Nahid Rana fined for breaching ICC Code of Conduct

Nahid Rana: आयरिश खिलाड़ी पर गेंद फेंकना बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद को पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Wed, 12 Nov 2025 06:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Nov 2025 06:44 PM IST
सार

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर उनकी हरकत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Bangladesh speedster Nahid Rana fined for breaching ICC Code of Conduct
नाहिद राणा - फोटो : ICC

विस्तार

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर उनकी हरकत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आयरलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दौरान नाहिद ने कैड कार्माइकल की तरफ गेंद फेंकी थी, जो उनके पैड पर लगी थी। खेल की वैश्विक संस्था ने उनकी इस हरकत को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-वन का उल्लंघन माना और उन पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नाहिद के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक
आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, नाहिद को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी कार्मिकों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया है। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण का कोई अन्य सामान) फेंकने से संबंधित है। इस मामले में आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा नाहिद के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा है। 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहिद ने स्वीकार की गलती
यह घटना बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच की है। सिलहट में जारी मुकाबले के पहले दिन तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने आयरलैंड की पारी के 27वें ओर में बल्लेबाज कैड कार्माइकल की तरफ जोर से गेंद फेंकी, जो उनके पैड पर जा लगी। इस पर मैदानी अंपायर सैम नोगाज्स्की और अहसान रजा, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर तनवीर अहमद ने आरोप तय किए। आईसीसी ने बताया कि किसी आधिकारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। नाहिद ने आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित दंड स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed