{"_id":"64d7178690ceb254cf09f4db","slug":"bangladesh-odi-team-announced-for-asia-cup-2023-after-pakistan-see-both-teams-full-squad-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश की टीम का एलान, तंजिद हसन पहली बार वनडे टीम में शामिल; देखें दोनों टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश की टीम का एलान, तंजिद हसन पहली बार वनडे टीम में शामिल; देखें दोनों टीमें
Sat, 12 Aug 2023 11:12 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:12 AM IST
सार
एशिया कप 2023 के बांग्लादेश की 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में कुल छह देश शामिल हैं। इनमें से सिर्फ दो देशों की टीम का ही एलान हुआ है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश ने एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एक दिन पहले ही वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया था। उनके चयनकर्ताओं से बात करने के बाद टीम का एलान किया गया। अगस्त के अंत में शुरू हो रहे एशिया कप में कुल छह देश भाग लेगें। हालांकि, अब तक दो ही देशों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान किया है। बांग्लादेश से पहले पाकिस्तान ऐसा कर चुका है।
बांग्लादेश की 17 सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (तमीम) को शामिल किया है। वह पहली बार बांग्लादेश की वनडे टीम का हिस्सा बने हैं और इस टूर्नामेंट में अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत कर सकते हैं। उनके अलावा युवा बल्लेबाज शमीम पटोवारी को भी वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। शमीम टी 20 में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा टीम में महेदी हसन की भी वापसी हुई, जिन्होंने आखिरी वनडे मैच 2021 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
तंजीद इमर्जिंग एशिया कप में अपने प्रदर्शन के दम पर आए हैं, जहां उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए और खुद को शुरुआती स्थान के लिए दावेदार बनाया। तमीम इकबाल इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बांग्लादेश की टीम में सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी और इस काम के लिए तंजीद को चुना गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि तमीम इकबाल विश्व कप से पहले आराम करें और इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट रहें। तमीम अपनी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल उन्हें इससे उबरने के लिए आराम दिया गया है।
विज्ञापन
एशिया कप के लिए इन दो टीमों का एलान हो चुका है
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपाध्यक्ष) -कप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।