{"_id":"4e41f4d6-983c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-level-series-with-thriller-win-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी शेरों ने दिखाया दम, देखते रह गए श्रीलंकाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेशी शेरों ने दिखाया दम, देखते रह गए श्रीलंकाई
पालीकेल/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े-बड़े उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश ने इस बार श्रीलंका को वनडे मैच में तीन विकेट से शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म कर दिया।
विज्ञापन
सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में बांग्लादेश ने अनामुल हक (40) और नासिर हुसैन (33 नाबाद) की पारी के मदद से श्रीलंका को हराया और हिसाब चुकता कर लिया।
इससे पहले ओपनर तिलकरत्ने दिलशान (125) और तिसारा परेरा (56) की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने 302 रन बनाए थे।
विज्ञापन
लेकिन बारिश से प्रभावित होने के बाद बांग्लादेश को 27 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य मिला था। बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 26 ओवर में ही हासिल कर लिया।