{"_id":"3acf1dd4-8a36-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-end-first-inning-638-runs-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के इन 3 बल्लेबाजों ने निकाली श्रीलंका की हवा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के इन 3 बल्लेबाजों ने निकाली श्रीलंका की हवा
गाले/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान मुशफिकुर रहीम (200) के दोहरे और मोहम्मद अशरफुल (190) व नासिर हुसैन (100) के शतक से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को करार जवाब दिया है। श्रीलंका के पहली पारी में बनाए 570 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 638 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह बांग्लोदेश को पहली पारी के आधार पर 68 रनों की बढ़त मिल गई।
विज्ञापन
मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने 438 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश ने 638 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 200 रनों की पारी खेली। इस पारी में रहीम ने 22 चौके और एक छक्का जमाया। रहीम की यह पारी किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सबसे बड़ी पारी है।
विज्ञापन
अनुभवी मोहम्मद अशरफुल दोहरा शतक से चूक गए। उन्होंने 20 चौके और एक छक्का की मदद से 190 रन बनाए। इसके बाद नासिर हुसैन ने भी शतक जमाकर टीम का स्कोर 600 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
श्रीलंका की ओर से नुवान कुलसेकरा, इरंगा, रंगना हेरात, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस को दो-दो विकेट मिले।