फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricketer Tamim Iqbal has been discharged from the hospital after experiencing chest pain

Tamim Iqbal: तमीम इकबाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द के बाद हुए थे भर्ती; कब होगी मैदान पर वापसी?

Fri, 28 Mar 2025 06:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। 

विज्ञापन
Bangladesh cricketer Tamim Iqbal has been discharged from the hospital after experiencing chest pain
तमीम इकबाल - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तमीम सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। तमीम को ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच के दौरान सीने में दर्द उठा था। यह घटना 24 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच 50 ओवर के मैच की पहली पारी में हुई। मैच के दौरान 36 वर्षीय तमीम इकबाल को सीने में दर्द महसूस हुआ था।
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने पर फिलहाल फैसला नहीं 
तमीम को एंजियोप्लास्टी के बाद ढाका के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब दोबारा क्रिकेट खेल सकेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल बोर्ड तीन-चार महीने बाद मिलेगा और तमीम की मैदान पर वापसी पर चर्चा करके फैसला लेगा। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कप्तानी करने वाले तमीम मैच से पहले टॉस के लिए गए थे, लेकिन उन्हें फील्डिंग के दौरान दिक्कत हुई थी। डॉक्टरों ने तमीम के स्वास्थ पर जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने तमीम को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने की भी सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें: GT vs MI Playing 11: जीत का खाता खोलने उतरेंगे गुजरात-मुंबई, हार्दिक करेंगे वापसी; वाशिंगटन को मिलेगा मौका?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएल में खूब चला तमीम का बल्ला 
तमीम डीपीएल में अच्छी फॉर्म में थे और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। सात मैचों में तमीम ने 102.50 के स्ट्राइक रेट और 73.60 के औसत से 368 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम दो शतक हैं।  
विज्ञापन

तमीम ने इस साल जनवरी में संन्यास लिया था
तमीम इकबाल ने इस साल जनवरी में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इससे पहले, जुलाई 2023 में, उन्होंने एक भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसी तरह की घोषणा की थी, लेकिन तत्कालीन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के कहने के बाद 24 घंटे के भीतर अपना फैसला बदल दिया था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के एलान से पहले उन्होंने एकबार फिर संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed