{"_id":"5a8055174f1c1b8f268b9555","slug":"bangladesh-cricket-team-announced-for-t20-series-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश टीम का ऐलान, एक-दो नहीं 7 खिलाड़ियों को किया बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश टीम का ऐलान, एक-दो नहीं 7 खिलाड़ियों को किया बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट और फिर ट्राई सीरीज के बाद अब बांग्लादेश का मुकाबला श्रीलंका से टी20 सीरीज में होना है। 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान किया। चयनकर्ताओं ने एक-दो नहीं बल्कि टीम में सात बदलाव करके सभी को चौंका दिया है, जबकि टीम में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
हालांकि बांग्लादेश के लिए अच्छी बात यह है कि चोट के कारण से लंबे समय से बाहर चल ओपनर तमीम इकबाल और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा अबू जायेद, अरीफुल हक, जाकिर हसन और अफीफ होसैन को टीम में जगह दी गई है। जबकि दक्षिण इमरुल काएस, मेंहदी हसन, शफीअुल इस्लाम, मोमिनुल हक, नासिर होसैन, लिटन दास और तस्कीन अहमद को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
बता दें कि मेजबान टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच 15 फरवरी को ढाका और दूसरा मैच 18 फरवरी को सिलहट में खेलना है। इस प्रकार है बांग्लादेश की टीम:
शाकिब अल हसन (पहले मैच से बाहर), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबैल होसैन, मोहम्मद सफीउद्दीन, अबु हैदर, अबू जाएद, अरीफुल हक, महेंदी हसन, जाकिर हसन, अफीफ होसैन।
विज्ञापन
शाकिब उल हसन की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है।