{"_id":"66b723fa5bd731120808430e","slug":"bangladesh-cricket-board-does-not-want-to-lose-hosting-of-womens-t20-world-cup-seeks-help-from-army-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं खोना चाहता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, सेना से मांगी मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं खोना चाहता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, सेना से मांगी मदद
Sat, 10 Aug 2024 01:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:55 PM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश के सिलहट और मीरपुर में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के अभ्यास मैच 27 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप
- फोटो : ICC
विस्तार
राजनीतिक अस्थिरता के बीच महिला टी20 विश्व कप के आयोजन पर संशय बरकरार है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने देश के सेवा प्रमुख से टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है। बांग्लादेश में फैली हिंसा के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था। इस स्थिति में महिला टी20 विश्व कप का अक्टूबर में आयोजन मुश्किल माना जा रहा है।
किन शहरों में खेला जाएगा टूर्नामेंट?
महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश के सिलहट और मीरपुर में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के अभ्यास मैच 27 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। क्रिकबज के अनुसार, बीसीबी ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर उज जमान को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन मांगा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
इन देशों को मिल सकती है मेजबानी
माना जा रहा है कि आईसीसी किसी इस टूर्नामेंट का आयोजन समान समय क्षेत्र के भीतर किसी अन्य स्थान पर टूर्नामेंट का आयोजन करा सकता है। इस स्थिति में भारत, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका को मेजबानी का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
बीसीबी ने मांगी सेना प्रमुख से मदद
बीसीबी अंपायरिंग कमेटी के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मिठू ने कहा, "हम टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने महिला टी20 विश्व कप की सुरक्षा को लेकर आश्वासन मांगने के संबंध में गुरुवार को सेना प्रमुख को एक पत्र भेजा है क्योंकि हमारे पास अब केवल दो महीने का समय बचा है।"