फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Cricket Board approached the BCCI to salvage India's white-ball tour repair ties

बांग्लादेश की अकल आई ठिकाने: बीसीबी ने बीसीसीआई से किया संपर्क, सीमित ओवर की सीरीज खेलने का दिया प्रस्ताव

Sat, 04 Apr 2026 07:31 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 04 Apr 2026 07:31 PM IST
सार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ अपने रिश्तों को ठीक करने की कोशिश शुरू कर दी है। बांग्लादेश ने भारत के दौरे को लेकर बीसीसीआई को प्रस्ताव दिया है। बोर्ड के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board approached the BCCI to salvage India's white-ball tour repair ties
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ संपर्क साधा है। बीसीबी ने दोनों देशों के बीच संबंध को सुधारने की पहल की है और इस साल सितंबर में सीमित ओवर सीरीज की सीरीज कराने का प्रस्ताव दिया है। मालूम हो कि बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप में खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश टीम को इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। 
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में आई थी खटास
यह माना जा रहा है कि बीसीबी के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल का कार्यकाल जल्द खत्म होगा और अंतरिम बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ सीरीज को लेकर चर्चा शुरू करेगी। बांग्लादेश में जब अंतरिम सरकार थी उस समय खेल मंत्रालय के सलाहकार और भारत विरोधी गतिविधियों के पहचाने जाने वाले आसिफ नजरुल का बीसीबी में दखल था। बीसीसीआई ने जब मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का फैसला लिया तो नजरुल ने सुरक्षा का बहाना बनाकर राष्ट्रीय टीम भारत भेजने से मना कर दिया था। बीसीबी ने टी20 विश्व कप के मैच भारत के बजाए श्रीलंका कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने भारत में सुरक्षा को खतरा नहीं माना था और बांग्लादेश की मांग खारिज कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने की पुष्टि
भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंध परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण रहे हैं, लेकिन हाल के घटनाक्रमों के कारण इन रिश्तों में खटास आई है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, हां, बीसीबी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को पत्र भेजा है। सितंबर में भारतीय पुरुष टीम का सीमित ओवर की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा ही नहीं, बल्कि बीसीबी को अगले साल 50 ओवर के प्रारूप में एशिया कप की मेजबानी भी करनी है। 

समझा जाता है कि बीसीबी छह सीमित ओवर मैचों के लिए भारत की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्सुकता दिखा रहा है क्योंकि इससे बोर्ड को काफी वित्तीय फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed