{"_id":"59b6f45c4f1c1be17f8b6084","slug":"bangladesh-cricket-board-announces-squad-for-south-africa-tour-shakib-rested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए बांग्लादेश ने घोषित की टीम, शाकिब को आराम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए बांग्लादेश ने घोषित की टीम, शाकिब को आराम
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट मैच में मात देने और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के बाद बांग्लादेश की क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने को तैयार है। सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी। इस दौरे में बांग्लादेश को 2 टेस्ट, तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं। इसस पहले बांग्लादेश ने साल 2008-09 में अफ्रीकी दौरा किया था। उस दौरे में वो एक भी मैच नहीं जीत सके थे।
बांग्लादेश के व्यस्तत क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हुए चयनकर्ताओं ने दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर को सोमवार को दौरे के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं दी है। बोर्ड ने उन्हें आराम दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शाकिब ही बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे थे।
मोहम्मदुलाह रियाद की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है। शाकिब की जगह टीम में उन्हें शामिल करने से निश्चित तौर पर टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी। बांग्लादेशी टीम में नए खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। सुभाशीष रॉय को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिला है। उन्हें नासिर हुसैन की जगह शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मुशफिकर रहीम(कप्तान-विकेट कीपर), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरोल कायस, शब्बीर रहमान, मोहम्मदुल्लाह रियाध, लिट्टन दास, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, रुबैल हुसैन, सैफुल इस्लाम, तासकिन अहमद, शुभाशीष राय, मोमिनुल हक